Saturday, 03 October 2026 | 9:06 AM
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में वैचारिक महाकुंभ का किया गया आयोजन

विधानसभा सदर जौनपुर क्षेत्र के परानपुर (चौकिया) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर जन अधिकार पार्टी के द्वारा वैचारिक महाकुंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Share:
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में वैचारिक महाकुंभ का किया गया आयोजन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में वैचारिक महाकुंभ का किया गया आयोजन
Read in your preferred language.
विधानसभा सदर जौनपुर क्षेत्र के परानपुर (चौकिया) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर जन अधिकार पार्टी के द्वारा वैचारिक महाकुंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनअधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा जी ने सहभागिता की और उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के आदर्श पर चलते हुए भारत को आजाद कराने में गांधी जी की  एक अहम भूमिका थी,उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और आपसी भाईचारे के मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्साहपूर्ण सहभागिता से समाज में सकारात्मक बदलाव और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगा। यह आयोजन सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और सकारात्मक वैचारिक संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक पहल है । 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने कहा कि आपके एक वोट से राजा बनता है जो देश और प्रदेश को चलाता है इसलिए अपना एक एक अमूल्य ओट देकर जन अधिकार पार्टी को मजबूत करेंगे। उन्होंने सभी
 सम्मानित आयोजकों एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रसेन पाल, महासचिव अजीत कुशवाहा, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा सदर जौनपुर इंजीनियर विवेक मौर्य, जिला अध्यक्ष विजयमौर्य, मंडल उपाध्यक्ष पवन मौर्य, जिला प्रभारी भूपेंद्र मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष बदलापुर रजनीश मौर्य, समाजसेवी आशीष मौर्य उपस्थित रहे।