Saturday, 03 October 2026 | 9:05 AM
मनोरंजन

डोंट ट्रबल द ट्रबल: प्रियंका चोपड़ा ने फहद फासिल की फिल्म को दिया अपना समर्थन

Share:
डोंट ट्रबल द ट्रबल: प्रियंका चोपड़ा ने फहद फासिल की फिल्म को दिया अपना समर्थन
Read in your preferred language.
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने फहाद फासिल की तेलुगु फिल्म 'डोंट ट्रबल द ट्रबल' को अपना समर्थन दिया है। इस फिल्म को एसएस कार्तिकेय ने प्रोड्यूस किया है और एसएस राजामौली ने इसे पेश किया है। जैसे ही फिल्म ने 2 अक्तूबर को बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की, अभिनेत्री ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दी।  प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया और लिखा, 'इसे दुनिया के सामने आते देखकर बहुत खुशी हो रही है! कार्त, तुम्हें और ‘डोंट ट्रबल द ट्रबल’ की पूरी टीम को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं। आज ही इसे सिनेमाघरों में जाकर देखें!'