गोला गोकर्णनाथ: माँ भारती की सेवा एवं राष्ट्रहित के संकल्प के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जन्मभूमि वडनगर से कर्मभूमि वाराणसी की ओर प्रस्थान कर रहे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के छोटी काशी गोला आगमन पर गोला विधायक माननीय अमन गिरी एवं गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया गया।
जिलाध्यक्ष और विधायक ने बाइक यात्रा में शामिल युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को देवाधिदेव महादेव का चित्र व पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने छोटी काशी गोला तीर्थ का पवित्र जल कलश में भरा। साथ ही देवाधिदेव महादेव के दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने युवा साथियों का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए उनकी यात्रा के प्रति अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा- राष्ट्रसेवा, संगठन के प्रति निष्ठा एवं जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यह यात्रा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह एवं सेवा-भाव का संचार करने वाली है।