Saturday, 21 November 2026 | 2:31 AM
भारत

पटना: शिक्षा संबंधी मांगों को लेकर अर्जक संघ ने दिया धरना, राज्यपाल को दिया ज्ञापन

Share:
पटना: शिक्षा संबंधी मांगों को लेकर अर्जक संघ ने दिया धरना, राज्यपाल को दिया ज्ञापन
पटना से द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा 

 पटना, 20 नवंबर।विज्ञान एवं संविधान पर आधारित मानववादी संगठन अर्जक संघ के तत्वाधान में शिक्षा बचाओ आंदोलन के तहत पढ़ाई के लिए लड़ाई को लेकर गर्दनीबाग में संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एकदिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
  इस दौरान शिक्षा संबंधी 10 सूत्री मांगों को लेकर महामहिम राज्यपाल बिहार को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। महामहिम राज्यपाल को दिए गए ज्ञापन में शिक्षा का लक्ष्य  राष्ट्रीय स्वाभिमान एवं राष्ट्रीय एकता कायम करने, शिक्षा को केंद्रीय सूची में शामिल करने, सारी शिक्षा निशुल्क, एकसमान, राष्ट्रीयकृत,वैज्ञानिक,मानववादी व दसवीं तक अनिवार्य करने, प्राथमिक शिक्षा में राष्ट्रीयता, नागरिकता, गणित ,भूगोल व वैज्ञानिक उपलब्धियां पढ़ाने ,पाठ्यक्रम में पाखंड, पुनर्जन्म , भाग्यवाद,जाति -पांति, ऊंच- नीच,चमत्कार को समाप्त करने, शिक्षा का बजट रक्षा के बजट के बराबर करने, शिक्षा में किसी धार्मिक व सामाजिक संस्था का हस्तक्षेप पर रोक लगाने,, दसवीं कक्षा के बाद तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा तथा माध्यमिक व उच्च शिक्षा की व्यवस्था करने, सभी पाठ्यक्रम क्षेत्रीय भाषा में तैयार करने तथा मातृभाषा व राष्ट्रभाषा के अतिरिक्त क्षेत्रीय भाषा की पढ़ाई अनिवार्य करने की मुख्य मांगे शामिल है।
 धरना को संबोधित करने वाले प्रमुख लोगों में संघ के प्रांतीय राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिवनंदन प्रभाकर, पूर्व सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष उपेंद्र पथिक, संयुक्त राज्यमंत्री वसंत कुमार वर्मा, रामप्रसाद सिंह, जगदीश यादव, रामसहाय प्रसाद,,ई. ब्रह्मदेव प्रसाद, गया के जिलाध्यक्ष प्रहलाद राय, पत्रकार विनोद विरोधी, नंदकिशोर वर्मा, जनेश्वर मेहता, मथुरा प्रसाद अकेला, शोषित समाज दल के राष्ट्रीय महामंत्री अखिलेश कुमार , रामानुज सिंह गौतम, शिशुपाल कुमार , सुरेश राय, उदा देवी,भिखारी अर्जक, संजय श्याम, शत्रुघ्न प्रसाद यादव, मदन प्रसाद, रामेश्वर भक्त, राजधारी राम, अनामिका कुमारी, पुष्पा कुमारी, मानववादी लोक गायिका ललिता कुमारी आदि ने अपने विचार प्रकट किया।इस दौरान वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि शिक्षा को केंद्रीय सूची में शामिल किया जाए।धरना का संचालन अर्जक संघ के प्रांतीय महामंत्री दीपक पासवान ने की।