Saturday, 21 November 2026 | 2:31 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज: जीआरपी पुलिसकर्मियों ने जनगणना अभियान के तहत पूरी की स्व-गणना प्रक्रिया

Share:
कासगंज: जीआरपी पुलिसकर्मियों ने जनगणना अभियान के तहत पूरी की स्व-गणना प्रक्रिया

जीआरपी पुलिसकर्मियों ने जनगणना अभियान के तहत पूरी की स्व-गणना प्रक्रिया

ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया अपना विवरण, परिजनों और अन्य पुलिसकर्मियों को भी किया जागरूक

कासगंज। भारत की जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए चलाए जा रहे स्व-गणना अभियान में जीआरपी कासगंज पुलिसकर्मियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। शुक्रवार को जीआरपी थाने में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना विवरण दर्ज कर स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की। साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों और अपने परिजनों को भी अभियान से जुड़कर स्व-गणना करने के लिए प्रेरित किया।

16 नवंबर से 30 नवंबर तक संचालित स्व-गणना कार्यक्रम के तहत पुलिसकर्मियों ने आधिकारिक पोर्टल se-census.gov.in पर पहुंचकर निर्धारित जानकारियां ऑनलाइन दर्ज कीं। इस दौरान उन्होंने जनगणना के महत्व की जानकारी देते हुए परिवार के सदस्यों को भी स्व-गणना के प्रति जागरूक किया।

पुलिसकर्मियों ने कहा कि जनगणना देश के विकास की योजनाओं और नीतियों के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। ऑनलाइन स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर इस राष्ट्रीय अभियान में योगदान दे सकते हैं।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष कोमल कुंतल सहित थाने के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जनगणना अभियान की प्रगणक कामिनी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।