Saturday, 21 November 2026 | 2:31 AM
उत्तर प्रदेश

अनुशासनहीनता के आरोप में मोहित कुमार सक्सेना छह साल के लिए पार्टी से निलंबित

Share:
अनुशासनहीनता के आरोप में मोहित कुमार सक्सेना छह साल के लिए पार्टी से निलंबित
लखनऊ, 20 नवम्बर। सम्यक पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में मोहित कुमार सक्सेना को पार्टी के पद और प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशानुसार तत्काल प्रभाव से की गई है।

इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) डॉ. राम सिंह ने 20 नवम्बर 2026 को निलंबन सूचना जारी करते हुए मोहित कुमार सक्सेना को इसकी जानकारी दी है। निलंबन आदेश के अनुसार उन्हें पार्टी के सभी पदों तथा प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए अलग किया गया है।

डॉ. राम सिंह ने बताया कि पार्टी में अनुशासन और संगठनात्मक मर्यादा बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।