Saturday, 21 November 2026 | 2:31 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: बीसलपुर चीनी मिल में पिराई सत्र (2026-27)का शुभारंभ, विधायक द्वारा पटले में गन्ना डाल कर कराया संचालन।

Share:
पीलीभीत: बीसलपुर चीनी मिल में पिराई सत्र (2026-27)का शुभारंभ, विधायक द्वारा पटले में गन्ना डाल कर कराया संचालन।
पीलीभीत: शुक्रवार को बीसलपुर चीनी मिल में पिराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ हो गया।

    बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा ने हवन-पूजन करवा कर, वैदिक मंत्रो का आह्वाहन हुआ।
    वहीं बीसलपुर भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने मिल अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पटले पर गन्ना डाल कर पिराई शुरू कराई।
   
    नई पिराई सत्र शुरू होने से क्षेत्र के गन्ना किसान को अपनी फसल को चीनी मिल तक पहुंचाने का रास्ता खुल गया।


     किसान ओमप्रकाश गंगवार का स्वागत किया।एसडीएम अजय कुमार और मिल के प्रधान प्रबंधक आरके जैन ने किसानों को तिलक लगाकर व उपहार देकर संम्मानित किया।
      साथ ही पहली ट्राली लेकर पहुंचे किसान कड़ई लाल का भी सम्मानित किया गया।
     किसानों को उम्मीद है कि चीनी मिल सुचारू रूप से चलेगी।
   इस अवसर पर मिल उपाध्यक्ष नरेश , पूर्वउपाध्यक्ष सियाराम शास्त्री, 
 राकेश मित्तल, महिपाल सिंह और ब्लॉक प्रमुख अशोक कुमार शर्मा,
मिल के अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्र के किसान भी कार्यक्रम में शामिल हुए।