Saturday, 21 November 2026 | 2:31 AM
भारत

गया: 12 दिसंबर को शेरघाटी में लगेगा लोक अदालत

Share:
गया: 12 दिसंबर को शेरघाटी में लगेगा लोक अदालत
 योग्य मामलों को चिह्नित कर पक्षकारों को नोटिस देने का निर्देश

आगामी 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता और अधिकाधिक मामलों के निष्पादन को लेकर शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय, शेरघाटी स्थित अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति के कार्यालय में बैंक पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया डॉ. राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता सबजज प्रथम सह एसीजेएम प्रथम राजेश कुमार सिंह ने की। इसमें प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार सहित एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बिहार ग्रामीण बैंक के पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में राजेश कुमार सिंह ने बैंक अधिकारियों को अधिक से अधिक योग्य मामलों को चिह्नित कर संबंधित पक्षकारों को समय पर नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया, ताकि लोग अपने लंबित बैंक ऋण संबंधी मामलों का आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर निष्पादन करा सकें।
उन्होंने बैंक पदाधिकारियों से सक्रिय सहभागिता निभाने और लंबित मामलों के अधिकाधिक निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की।