जनगणना के दौरान शुद्ध एवं सटीक आंकड़ों का संकलन सुनिश्चित करें सभी कार्मिक—जिलाधिकारी।
कासगंज, 26 अक्टूबर 2026 (सू0वि0)। जनपद कासगंज में भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के अंतर्गत नियुक्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को नगर पालिका परिषद सोरों में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जनगणना कार्य में लगे कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देशों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी प्रदान कर जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराना है।
इस अवसर पर जिला जनगणना प्रभारी सत्यानारायण यादव, चार्ज अधिकारी/उप जिलाधिकारी हर्षिता देवड़ा तथा जनगणना लिपिक नीरज पाठक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने प्रशिक्षण में उपस्थित समस्त कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता से प्राप्त करें तथा जनगणना से संबंधित सभी प्रक्रियाओं एवं दिशा-निर्देशों की भलीभांति जानकारी प्राप्त करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना के दौरान प्रत्येक परिवार एवं व्यक्ति से संबंधित सूचनाओं का संकलन पूरी सावधानी, शुद्धता एवं जिम्मेदारी के साथ किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्मिक निर्धारित समय-सीमा में अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें,