Monday, 26 October 2026 | 7:24 PM
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण।

जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता का लिया जायजा।
Share:
जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण।
कासगंज, 26 अक्टूबर 2026 (सू0वि0)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री प्रणय सिंह द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।
       निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
      जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने वेयरहाउस की नियमित निगरानी एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।
     निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।