लखनऊ:(द दस्तक 24) प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन (पेजा) की ओर से एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रेस प्रवक्ता रजा रिजवी के लखनऊ आगमन पर भव्य स्वागत एवं अटल अवार्ड सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रेस परिषद आयोग, नई दिल्ली का सदस्य नामित किए जाने के अवसर पर उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं।
लखनऊ स्थित चौक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेश अग्रवाल तथा प्रदेश अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी ने रजा रिजवी को पगड़ी पहनाकर, अंगवस्त्र भेंट कर और फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें अटल अवार्ड भी प्रदान किया गया।
समारोह में एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता (देहरादून), राष्ट्रीय सचिव एवं प्रेस प्रवक्ता जैनुल आबदीन (कानपुर), इफ्तार खां (राष्ट्रीय सचिव एवं आजमगढ़ मंडल प्रभारी), कल्प राम त्रिपाठी (राष्ट्रीय सचिव एवं गोंडा मंडल प्रभारी), आरबी सिंह (राष्ट्रीय सचिव एवं लखनऊ मंडल प्रभारी), राष्ट्रीय सलाहकार जीपी दीक्षित तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमित आनंद मौर्य (चंदौली) उपस्थित रहे।
इसके अलावा पेजा लखनऊ कार्यालय प्रभारी बीआर सिंह, गरिमा सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, नीरज रस्तोगी, मुरारी लाल कुशवाहा, लखनऊ जिलाध्यक्ष हैदर जैदी, जिला सचिव रमेशचंद्र सिसोदिया, हरदोई की ब्यूरो चीफ रेनू सिंह, विनोद कुशवाहा और गौरव कश्यप सहित अन्य लोगों ने भी रजा रिजवी का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा की विशेष उपस्थिति रही। उपस्थित पदाधिकारियों और पत्रकारों ने रजा रिजवी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और पत्रकारिता जगत से जुड़े पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता एवं पत्रकारों के सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
