Thursday, 19 November 2026 | 12:32 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान योजना का लाभ लेने के लिए 40 प्रतिशत या उससे अधिक की दिव्यांगता से प्रभावित गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले दिव्यांगजन पेंशन पोर्टल पर निर्धारत डाक्यूमेंट करें अपलोड,

Share:

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 द्वारा संचालित दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान (दिव्यंाग पेंशन) योजनान्तर्गत जारी शासनादेश में संशोधित नियमावली में योजना के ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करने की प्रक्रिया में पूर्व निर्धारित प्रपत्र ग्राम पंचायत प्रस्ताव की प्रति को समाप्त करते हुए आवेदन मॉगे गये हैं।  

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी  अशोक कुमार गौतम ने बताया है कि जनपद में 40 प्रतिशत या उससे अधिक की दिव्यांगता से प्रभावित गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले दिव्यांगजन योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु किसी जन सुविधा केन्द्र/साइबर कैफे से सम्पर्क कर पेंशन पोर्टल https://sspy-up.gov.in  में अपना पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, तहसीलदार द्वारा निर्गत गरीबी रेखा से नीचे की आय सीमा का आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र जिसमें जन्म तिथि का अंकन हो, मुख्य चिकित्साधिकारी अथवा सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता का दिव्यांगता प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय कृत बैंक जो कोर बैंकिंग सिस्टम से जुडे हो, का खाता संख्या एवं आधार कार्ड अपलोड कर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।