Wednesday, 25 November 2026 | 7:32 PM
भारत

पटना: मुख्यमंत्री ने की खेल विभाग की समीक्षा

Share:
पटना: मुख्यमंत्री ने की खेल विभाग की समीक्षा
खेल कैलेंडर जारी करने का दिया निर्देश

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में खेल विभाग की समीक्षा बैठक कर दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक राज्य में प्रस्तावित विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने बिहार में खेल कैलेंडर जारी करने तथा प्रभारी मंत्रियों की प्रत्येक महीने कम से कम एक खेल कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस अवधि में बिहार राज्य खेल सम्मान समारोह, मशाल टैलेंट आइडेंटिफिकेशन लॉन्च, FIE कैडेट/जूनियर पुरुष फॉयल विश्व कप, FIH प्रो लीग और राजगीर मैराथन सहित कई महत्वपूर्ण खेल आयोजनों का आयोजन प्रस्तावित है।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने खेल परिसरों का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर उन्हें संबंधित खेल संघों को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया, ताकि उनका बेहतर उपयोग एवं रखरखाव सुनिश्चित हो सके।

साथ ही, माननीय मुख्यमंत्री जी ने बिहार में खेल उपकरण निर्माण उद्योग को बढ़ावा देने, पारंपरिक एवं जनजातीय खेलों को प्रोत्साहित करने तथा महिला योग सप्ताह, वरिष्ठ नागरिकों के वॉकाथॉन, ई-स्पोर्ट्स और कबड्डी लीग जैसे आयोजनों के माध्यम से खेल संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।