फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) पुलिस विभाग में स्थानांतरण के अवसर पर पुलिस लाइन सभागार में बुधवार, 25 नवंबर 2026 को सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्थानांतरित पुलिस उपाधीक्षक आमोद सिंह सहित निरीक्षक गोविन्द हरि वर्मा, निरीक्षक अमित गंगवार एवं निरीक्षक ओमप्रकाश पाण्डेय को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ एवं अपर पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने स्थानांतरित अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं जनहितैषी कार्यों की प्रशंसा की।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को उनकी नवीन तैनाती के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्थानांतरित अधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके आगामी कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं दीं।