Sunday, 25 October 2026 | 2:01 PM
भारत

पटना:बिहार का पटना म्यूजियम को एशिया में पहला स्थान मिला

Share:
पटना:बिहार का पटना म्यूजियम को एशिया में पहला स्थान मिला

पटना से बिहार की ऐतिहासिक विरासत को मिली वैश्विक पहचान!

वर्ष 2026 की The World's 100 Best Museums सूची में पटना स्थित बिहार म्यूजियम को दुनिया में 9वाँ स्थान और एशिया में पहला स्थान दिया गया है।

यह उपलब्धि बिहार के गौरवशाली इतिहास, कला और संस्कृति को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वास्तव में यह उपलब्धि बिहार के लिए गौरव की बात है।

बिहार म्यूजियम में प्राचीन सभ्यता, ऐतिहासिक मूर्तियों, सिक्कों, पांडुलिपियों और लोककला से जुड़ी अनमोल धरोहरों का संग्रह है।

इस वैश्विक पहचान से बिहार के पर्यटन को बढ़ावा और राज्य को अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक पर्यटन के मानचित्र पर मजबूत स्थान मिलने की संभावना बढ़ी है।