Sunday, 25 October 2026 | 2:57 PM
भारत

पटना: बाहुबली विधायक अनंत सिंह पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण जेडीयू से निष्कासित, विधान सभा की सदस्यता पर भी ग्रहण

Share:
पटना: बाहुबली विधायक अनंत सिंह पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण जेडीयू से निष्कासित, विधान सभा की सदस्यता पर भी  ग्रहण
मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह

पटना। बिहार में MLC चुनाव खत्म होते ही JDU ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कार्यालय आदेश (पत्रांक- 234/26, दिनांक- 24.10.26) जारी कर मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।आदेश में कहा गया है कि विगत कुछ दिनों से लगातार पार्टी निर्देशों की अवहेलना करने, शीर्ष नेतृत्व के लिए अमर्यादित एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने तथा हाल में संपन्न विधान परिषद चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के विरुद्ध कार्य कर दूसरे दल (जनसुराज) के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के कारण यह कार्रवाई की गई है।
साथ ही पार्टी ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष से संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा की है।इसी के साथ उनकी पत्नी पूर्व विधायक नीलम देवी की प्राथमिक सदस्यता भी दलविरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण रद्द कर उन्हें भी 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।