पटना। बिहार में हुए 8 MLC चुनाव इस बार विधानसभा चुनाव जैसा रंग ले चुके हैं। इस बार जीत-हार का ठीकरा उम्मीदवार से ज्यादा उनके सिर पर हाथ रखने वाले बड़े नेताओं पर फूटेगा।
पहला नाम - लालू प्रसाद यादव का
मीडीया खबर के मुताबिक, इस बार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पटना स्नातक और पटना शिक्षक क्षेत्र के चुनाव में बेहद दिलचस्पी दिखाई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खुलकर इस चुनाव में भूमिका नहीं निभा रहे हैं, जबकि लालू यादव ने खुद फोन कर राजद के तमाम बड़े नेताओं से संपर्क साधा है और इसे दल की प्रतिष्ठा से जोड़ा है।
पटना स्नातक और शिक्षक क्षेत्र की पूरी रणनीति लालू ने ही तैयार की है। इसी रणनीति के तहत उन्होंने एनडीए के दो मजबूत वोट बैंक की जाति वाले उम्मीदवार देकर चुनौती दी है। अब परिणाम के बाद ही पता चलेगा कि किसकी रणनीति सफल रही।