Sunday, 25 October 2026 | 2:53 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में PET परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद में PET परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परीक्षा की शुचिता, सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षार्थियों की सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Share:
फर्रुखाबाद में PET परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण
535750


फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) जनपद में PET परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा राष्ट्रीय जनता इंटर कॉलेज तथा रखा बालिका इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा संचालन, परीक्षार्थियों की सुविधा तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों एवं अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा शासन एवं परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के साथ ही परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।