Sunday, 25 October 2026 | 2:55 PM
भारत

गया: पितृपक्ष मेला में सराहनीय काम करने वाले कर्मियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Share:
गया: पितृपक्ष मेला में सराहनीय काम करने वाले कर्मियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने का दृश्य
गया। पितृपक्ष मेला-2026 को ऐतिहासिक बनाने वाले अफसरों को शनिवार को इनाम मिला। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सफल आयोजन पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की खुलकर तारीफ की और 11 वरीय अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सीएम ने कहा, इस बार 50 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री मोक्ष की नगरी पहुंचे। इतनी भीड़ के बावजूद अव्यवस्था की एक भी बड़ी शिकायत नहीं आई। श्रद्धालु खुश होकर लौटे, ये टीम वर्क का नतीजा है।
सम्मान प्राप्त करने वाले में मेला में भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवा में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारी शामिल हैं। पुलिस से नगर एसपी अभिनव कुमार, ग्रामीण एसपी दिव्यांगजली जायसवाल, DSP सरोज शाह व धर्मेंद्र भारती। प्रशासन से DDC शैलेश दास, अपर समाहर्ता परितोष कुमार, कुमार पंकज, रविशंकर शर्मा, ADM मो. सफीक, SDO अनिल रमन और सिविल सर्जन डॉ. राजाराम।