Thursday, 17 September 2026 | 9:39 PM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: सकरावा पुलिस ने 24 घंटे में चोरी के मुकदमे में वांछित बाल अपचारी को 8 मोबाइल फोन सहित लिया अभिरक्षा में

कन्नौज के थाना सकरावा पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित बाल अपचारी को 24 घंटे के भीतर 8 एंड्रॉयड मोबाइल फोन सहित पुलिस अभिरक्षा में लिया। मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Share:
कन्नौज: सकरावा पुलिस ने 24 घंटे में चोरी के मुकदमे में वांछित बाल अपचारी को 8 मोबाइल फोन सहित लिया अभिरक्षा में
Read in your preferred language.

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज) 17 सितंबर 2026 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकरावा पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित एक बाल अपचारी को 24 घंटे के भीतर 8 एंड्रॉयड मोबाइल फोन सहित पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई थानाध्यक्ष सकरावा भागमल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

पुलिस के अनुसार, ग्राम चपुन्ना निवासी विनीत कुमार दुबे ने 16 सितंबर 2026 को थाना सकरावा में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि 15/16 सितंबर की रात अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर तीन मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना सकरावा में मुकदमा अपराध संख्या 085/2026 के तहत धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

जांच के दौरान 17 सितंबर 2026 को मुकदमे में वांछित बाल अपचारी को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया। उसके कब्जे से चोरी के 8 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

बरामदगी:

8 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन।

अभिरक्षा में लेने वाली पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, थाना सकरावा।

कांस्टेबल विशाल यादव, थाना सकरावा।

कांस्टेबल विकास कुमार, थाना सकरावा।

कांस्टेबल अमित कुमार, थाना सकरावा।