Thursday, 17 September 2026 | 9:00 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग की दबिश, 7 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद; एक अभियोग दर्ज

फर्रुखाबाद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने ग्राम महरूपुर रावी में दबिश देकर 7 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
Share:
फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग की दबिश, 7 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद; एक अभियोग दर्ज
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 17 सितंबर 2026 आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 17 सितंबर 2026 को जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा ने स्टाफ के साथ संदिग्ध ग्राम महरूपुर रावी में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 7 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इस मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत एक अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का भी औचक निरीक्षण किया गया। टीम ने सिंगुरापुर और रजीपुर स्थित कम्पोजिट दुकानों तथा देशी मदिरा की दुकानों की जांच की।

निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण किया गया। संबंधित अनुज्ञापियों को सभी अभिलेख अद्यतन रखने तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

आबकारी टीम ने दुकानों पर उपलब्ध मदिरा का अभिलेखों से मिलान भी किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने और अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए।

आबकारी विभाग के अनुसार जनपद में अवैध मदिरा के खिलाफ प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।