फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 17 सितंबर 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आवास विकास स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रक्तदान शिविर एवं मरीजों को फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर, जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान आयोजित संगोष्ठी में सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 76वां जन्मदिन है। साथ ही उनके सामाजिक जीवन के 25 वर्ष भी पूर्ण हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसेवा को प्राथमिकता दी है।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक छवि को मजबूत करने तथा विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के नेतृत्व को स्थापित करने का कार्य हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक आवास, बिजली, नल से जल, खाद्यान्न, स्वास्थ्य सुविधाएं, शौचालय और गैस कनेक्शन जैसी सुविधाएं पहुंचाई गई हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन जिले के प्रत्येक बूथ पर सेवा एवं जनसहभागिता के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शाम सात बजे जिले के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर में दीपक जलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामाजिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक माह तक जिले में विभिन्न सेवा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाएंगे।
जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा के लिए समर्पित रहा है। उनके जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों में जरूरत पड़ने पर गर्भवती महिलाओं को रक्त उपलब्ध कराने में ऐसे रक्तदान शिविरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अभिषेक वाजपेयी ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, आलू विपणन संघ के सभापति बिमल कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाथम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबीता पाठक, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, जिला मंत्री प्रतिभा राजपूत, चित्रा अग्निहोत्री, पूर्व जिला महामंत्री डी.एस. राठौर, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक वीरेंद्र सिंह राठौर, योगेंद्र चौहान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत, रक्षपाल सिंह राजपूत, किरण सिंह, डॉ. प्रभात अवस्थी, सत्यम कटियार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।