Thursday, 17 September 2026 | 3:20 PM
उत्तर प्रदेश

तहसील सदर बार एसोसिएशन चुनाव: सचिव पद पर ओम प्रकाश दुबे ने दर्ज की जीत, कनिष्ठ उपाध्यक्ष बने होशियार सिंह राजपूत

फर्रुखाबाद तहसील सदर बार एसोसिएशन के चुनाव में सचिव पद पर ओम प्रकाश दुबे उर्फ ओमू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रविनेश यादव को दो मतों से हराकर जीत दर्ज की। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर होशियार सिंह राजपूत निर्वाचित हुए। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने खुशी जताई।
Share:
तहसील सदर बार एसोसिएशन चुनाव: सचिव पद पर ओम प्रकाश दुबे ने दर्ज की जीत, कनिष्ठ उपाध्यक्ष बने होशियार सिंह राजपूत
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 17 सितम्बर 2026 तहसील सदर बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मतदान के बाद शाम को परिणाम घोषित किए गए। परिणाम सामने आते ही निर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने एक-दूसरे को बधाई दी।

सचिव पद पर कांटे का मुकाबला

सचिव पद के चुनाव में ओम प्रकाश दुबे उर्फ ओमू और रविनेश यादव के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। ओम प्रकाश दुबे उर्फ ओमू ने 52 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी रविनेश यादव को 2 मतों से पराजित किया। रविनेश यादव को 50 मत प्राप्त हुए।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजीव यादव विजयी

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजीव यादव ने 56 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी जगवीर कुशवाह को 43 मत मिले।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर होशियार सिंह राजपूत निर्वाचित

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर होशियार सिंह राजपूत को 55 मत मिले, जबकि विकास सक्सेना को 47 मत प्राप्त हुए। इस तरह होशियार सिंह राजपूत ने जीत दर्ज की।

संयुक्त सचिव पद पर हेमराज सिंह राजपूत की जीत

संयुक्त सचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबला हुआ। इसमें हेमराज सिंह राजपूत को सर्वाधिक 51 मत मिले। अतुल शाक्य को 28 और अमित यादव को 22 मत प्राप्त हुए।

कोषाध्यक्ष पद पर राजेश वर्मा विजयी

कोषाध्यक्ष पद पर राजेश वर्मा ने 59 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी सुनील सक्सेना को 43 मत मिले।

इसके अलावा अध्यक्ष सहित अन्य कई पदों पर सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। सदस्य पद पर राघव शुक्ला, अरविंद कुमार, अभिनय गुप्ता, रुकमंगल सिंह, सुधीर सक्सेना, मनोज यादव और सर्वेश कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

सचिव पद पर ओम प्रकाश दुबे उर्फ ओमू के निर्वाचित होने पर अतुल मिश्रा, देव प्रकाश अवस्थी, विपिन यादव, जुगुल किशोर मिश्रा, रामवीर शुक्ला, कुलदीप गंगवार, सौरभ सक्सेना, शिवमंगल सिंह कुशवाहा सहित अन्य अधिवक्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।

चुनाव समिति के अधिकारी देव प्रकाश अवस्थी, उमाशंकर कटियार, संजीव शाक्य, राहुल दीक्षित और अनीस सिंह ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया।