Thursday, 17 September 2026 | 8:41 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:तेज आंधी में 50 साल पुराना आम का पेड़ दीवार पर गिरा, घर में मचा हड़कंप

शमसाबाद के मोहल्ला टीला में तेज आंधी के दौरान करीब 50 साल पुराना आम का पेड़ उखड़कर पवन शर्मा के घर के पीछे स्थित दीवार पर गिर गया। पेड़ गिरने की तेज आवाज से परिजनों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
Share:
फर्रुखाबाद:तेज आंधी में 50 साल पुराना आम का पेड़ दीवार पर गिरा, घर में मचा हड़कंप
शमसाबाद में तेज आंधी से आम का पेड़ गिरा
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 17 सितंबर 2026 शमसाबाद के मोहल्ला टीला में गुरुवार सुबह तेज आंधी के दौरान करीब 50 वर्षों से खड़ा आम का पेड़ अचानक उखड़कर पवन शर्मा के घर के पीछे स्थित दीवार पर जा गिरा। पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर घर में मौजूद परिजनों में हड़कंप मच गया। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

पेड़ गिरने की जानकारी मिलते ही आसपास के मोहल्ले के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग और थाना पुलिस को दी। सूचना पर वन विभाग के उपनिरीक्षक राकेश तिवारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली।

वन विभाग उपनिरीक्षक राकेश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया तेज आंधी के कारण पेड़ गिरने की बात सामने आई है। घटना की जांच की जा रही है। पेड़ गिरने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार आम का पेड़ काफी पुराना था और तेज हवा के कारण अचानक उखड़कर दीवार पर गिर गया। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।