गया, 21 नवंबर ।
जमीनी विवाद में कल परैया थाना के सलेमपुर गांव से 01 देशी कट्टा, 06 जिंदा कारतूस, एवं 03 खोखा के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, परैया थाना को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सलेमपुर में जमीनी विवाद को लेकर में दो व्यक्ति आपस में गाली गलौज, मारपीट एवं गोली बारी कर रहे हैं।
उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष परैया थाना एवं परैया थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी के साथ ग्राम सलेमपुर पहुँचे तो पुलिस बल को देखकर दो व्यक्ति भागने लगा। जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।
तत्पश्चात पकड़ाए व्यक्ति का नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम रोहित राज, पे0 मिथलेश शर्मा और मिथलेश शर्मा, पे0 स्व0 आनंदी सिंह, दोनों सा0 सलेमपुर, थाना परैया जिला गया बताया।
तत्पश्चात पकड़ाए व्यक्ति का घर का विधिवत तलाशी लिया गया तो तलाशी के क्रम में सीढ़ी के नीचे एक देशी कट्टा, 06 जिंदा कारतूस एवं 03 खोखा बरामद किया गया।
उक्त व्यक्ति से अवैध आर्म्स के संबंध में पूछताछ किया गया तो पूछताछ के क्रम में कोई भी संतोष जनक जवाब उनके द्वारा नहीं दिया गया।
इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया।