फर्रुखाबाद (द दस्तक 24):
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' अभियान के तहत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने मानवीय संवेदना और त्वरित कार्यशैली की मिसाल पेश की है। पुलिस ने लावारिस हालत में मिली एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची को सूचना मिलने के महज 05 घंटे के भीतर सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
आज दिनांक 22.11.2026 को कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र अंतर्गत पखना रेलवे स्टेशन के पास जंगल में लगभग डेढ़ वर्ष की एक मासूम बच्ची मिली थी। अत्यंत कम उम्र होने के कारण बच्ची अपना नाम व घर का पता बताने में पूरी तरह असमर्थ थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया।
त्वरित कार्रवाई व परिजनों की तलाश:
पुलिस टीम ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत बिना समय गंवाए आसपास के गांवों, रेलवे स्टेशन क्षेत्र और सोशल मीडिया/मीडिया सेल के माध्यम से बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस के निरंतर प्रयासों का परिणाम रहा कि सूचना प्राप्त होने के मात्र 05 घंटे के अंदर बच्ची के परिवारीजनों का पता लगाकर उन्हें थाने बुलाया गया और आवश्यक सत्यापन के बाद मासूम को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।

आमजन ने की पुलिस की सराहना:
अपनी मासूम बच्ची को इतनी जल्दी और सुरक्षित वापस पाकर परिजनों की आंखें भर आईं। परिवारीजनों एवं क्षेत्र के आमजनमानस द्वारा फतेहगढ़ पुलिस की इस त्वरित व सराहनीय कार्रवाई की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई है।