Monday, 23 November 2026 | 2:26 AM
उत्तर प्रदेश

विश्व मत्स्यिकी दिवस पर ग्राम भैंसौरा खुर्द में कार्यक्रम आयोजित; 80 मत्स्य पालकों ने लिया भाग, 73 का एनएफडीपी पोर्टल पर हुआ पंजीकरण

Share:

कासगंज: मत्स्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश (लखनऊ) के दिशा-निर्देशों के क्रम में शनिवार को जनपद कासगंज के ग्राम भैंसौरा खुर्द में विश्व मत्स्यिकी दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता एवं पंजीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान संतोषी देवी, उनके पति नन्हेलाल, कोटा डीलर एवं मत्स्य मंडी के थोक विक्रेता लाखन सिंह तथा प्रगतिशील भारतीय मेजर कार्प मत्स्य पालक निखिल कुमार शामिल हुए। इस दौरान मत्स्य पालक निखिल कुमार ने मत्स्य पालन से जुड़े अपने व्यावहारिक अनुभव साझा कर किसानों का उत्साहवर्धन किया। वहीं, जनपद प्रभारी कासगंज मो. आरिफ ने मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं, सब्सिडी और विभागीय गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।
शिविर में क्षेत्र के कुल 80 मत्स्य पालकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान 73 मत्स्य किसानों का एनएफडीपी (NFDP) पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया। इसके साथ ही 5 मत्स्य पालकों को प्रमाण पत्र तथा 1 मत्स्य पालक को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त, 30 अन्य मत्स्य पालकों को बैंकिंग लाभ दिलाने के उद्देश्य से उनके केसीसी (KCC) के आवेदन पत्र भी भरवाए गए।