Monday, 23 November 2026 | 2:26 AM
उत्तर प्रदेश

ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली समझ सकेंगे नागरिक, जिले में 4 प्रदर्शन केंद्र स्थापित

Share:
ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली समझ सकेंगे नागरिक, जिले में 4 प्रदर्शन केंद्र स्थापित
ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली समझ सकेंगे नागरिक, जिले में 4 प्रदर्शन केंद्र स्थापित

कासगंज (21 नवम्बर 2026): विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के मद्देनजर आम नागरिकों को ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली से रूबरू कराने के लिए जनपद में 4 'ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर' (EDC) शुरू किए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम (वि./रा.) ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर सहित जिले की तीनों तहसीलों में स्थापित ये केंद्र विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक संचालित रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन केंद्रों पर जाकर मशीन की कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से समझें और अपनी शंकाओं का समाधान करें।