Monday, 23 November 2026 | 2:26 AM
उत्तर प्रदेश

मतदान बूथों का निरीक्षण जिलाधिकारी ने पटियाली क्षेत्र के विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Share:
मतदान बूथों का निरीक्षण जिलाधिकारी ने पटियाली क्षेत्र के विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मतदान बूथों का निरीक्षण
जिलाधिकारी ने पटियाली क्षेत्र के विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के दिए निर्देश
कासगंज, 21 नवम्बर 2026। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने विधानसभा क्षेत्र पटियाली के विभिन्न मतदान बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एस.वी.आर. इंटर कॉलेज पटियाली कक्ष संख्या-01 के भाग संख्या 285, 286, 287 एवं 288 तथा प्राथमिक पाठशाला अलीपुर दादर के भाग संख्या 175 का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने बूथों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने तथा निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।