Thursday, 08 October 2026 | 4:02 AM
भारत

गया: शेरघाटी में ज्ञानेश का पुतला जलाया गया

Share:
गया: शेरघाटी में ज्ञानेश का पुतला जलाया गया
Read in your preferred language.
लोकतंत्र की रक्षा और वोट की सुरक्षा को लेकर महागठबंधन ने निकाला जागरूकता मार्च 

द दस्तक 24 , शेरघाटी (गया ) :

लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत बुधवार को शेरघाटी में महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मताधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मार्च निकाला। राजद के नेतृत्व में निकाला गया मार्च प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर थाना मोड़ तक पहुंचा। मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोग भी शामिल हुए।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और वोट की सुरक्षा को लेकर नारे लगाए। थाना मोड़ पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश्  कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया।
शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे प्रमोद कुमार वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का वोट उसके अधिकार की ताकत है। मताधिकार की सुरक्षा के लिए आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक इस मुद्दे को उठाती रहेगी।
राजद, कांग्रेस और सीपीआई नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लोगों को अपने मताधिकार के प्रति सजग रहना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को गांव, टोले और मोहल्लों तक ले जाने की अपील की।
मार्च में अजीत सिंह, जितेंद्र यादव, राम लखन पासवान, शकील खान, कृष्णनंदन कुमार, राहुल कुमार, आबिद ईमाम, नजीब अख्तर समेत महागठबंधन के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। आयोजकों ने मार्च में सैकड़ों लोगों के शामिल होने का दावा किया।