Thursday, 08 October 2026 | 4:50 AM
भारत

गया: रंगोली में साकार हुआ विकसित भारत का संकल्प

Share:
गया: रंगोली में साकार हुआ विकसित भारत का संकल्प
Read in your preferred language.
रंगोली में साकार हुआ विकसित भारत का संकल्प

दी दस्तक 24, शेरघाटी (गया):
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और नेतृत्व के 25 वर्षों के सफर तथा विकसित भारत-2047 के विजन को समर्पित इस पहल में बुधवार को 
कमल की 25 पंखुड़ियों के जरिए देश में संचालित प्रमुख योजनाओं और विकास कार्यों को नगर परिषद शेरघाटी में रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
रंगोली में गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल इंडिया और जनधन योजना के साथ स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, सड़क व रेल विकास, हवाई सेवा और कृषि समृद्धि को प्रमुखता दी गई। वहीं स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, रक्षा सशक्तीकरण, ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जनजातीय विकास, पर्यटन और खेलो इंडिया को भी अलग-अलग पंखुड़ियों के माध्यम से दर्शाया गया।
आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बीते 25 वर्षों की विकास यात्रा को जनभागीदारी के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना और नागरिकों को राष्ट्र निर्माण के साथ विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ना है।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं को उनके सहभागिता के लिए प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर मुख्य पार्षद गीता देवी, उप मुख्य पार्षद तालकेश्वर चौधरी एवं ऋचा प्रियदर्शिनी ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। मौके पर स्वच्छता पदाधिकारी सुमित सौरव, सिटी मैनेजर साबिर अंसारी, अभय कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।