गया जिला के खिजरसराय प्रखंड में आज
शोषित समाज दल के कार्यकर्ताओं की सभा दल के जिला मंत्री विद्याभूषण कुमार उर्फ सेनापति जी की अध्यक्षता में खिजरसराय स्थित बेला रोड में संपन्न हुआ। सभा का संचालन शोषित नेता शब्बीर आलम ने की।
सभा में शोषित साप्ताहिक के संपादक उपेन्द्र पथिक ने शोषित समाज दल की नीति, सिद्धांत वक्तव्य और कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि शोषित समाज दल ही 90 प्रतिशत शोषितों की समस्याओं का समाधान कर सकता है।
दल के जिलाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने गया जिला में दल के विस्तार के लिए बनायीं गई योजनाओं पर विशेष रूप से चर्चा की और कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद और राम स्वरूप वर्मा के 10 और 90 के दर्शन को अपनाने से ही पिछड़े दलित आदिवासी और मुसलमानो की उन्नति हो सकती है। शोषक वर्ग से हमें दूर रहना चाहिए। उन्होंने आरक्षण पर डाका डालने वाले लोगों और सरकार में बैठे लोगों की कटु आलोचना की और कहा आरक्षण बचाने के लिए हमें संघर्ष करना चाहिए।
अर्जक संघ के नेता प्रभाकर जी ने अर्जक संघ की रीति नीति और शिक्षा संबंधी मांगों पर चर्चा की और कहा कि आगामी 20 नवंबर को पटना में आयोजित होने वाली एक दिवसीय धरना में अवश्य शामिल हों।
सभा में प्रखंड स्तर पर समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया । जिसमें प्रखंड के दक्षिणी क्षेत्र से अध्यक्ष पद पर सिद्ध कुमार दास, और मंत्री पद पर शब्बीर आलम निर्वाचित हुए, जबकि उत्तरी क्षेत्र से अध्यक्ष पद पर पुरुषोत्तम कुमार और मंत्री पद पर पंकज कुमार चुने गए।
युवा समिति का भी गठन हुआ जिसमें दक्षिणी क्षेत्र से संतोष मांझी और उत्तरी क्षेत्र से रणजीत चौधरी चुने गए।
उसी प्रकार पंचायत स्तर पर भी चुनाव हुआ जिसमें खिजरसराय नगर पंचायत से नीतीश कुमार, जमुआवां से गोपाल कुमार, सरबहदा से रवि कुमार, हेमारा से बबलू कुमार पंडित, बिहटा से गिरानी पासवान , कुड़वा से अभिषेक कुमार,
रौनिया से अखिलेश कुमार, सिसवर से भरत साव, होरमा से पंकज कुमार, ऐमा से बिपिन यादव दल के पंचायत अध्यक्ष चुने गए।