Monday, 26 October 2026 | 7:22 PM
भारत

गया: पटाखा दुकानों का निरीक्षण और निर्देश

Share:
गया: पटाखा दुकानों का निरीक्षण और निर्देश
गया में पटाखा दुकानों का निरीक्षण करते अग्नि शमन अधिकारी
दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर जिला अग्निशमन पदाधिकारी, गया के द्वारा जिले में संचालित पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की जांच की गई तथा दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का पालन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को निम्नलिखित निर्देश दिए गए:

1. पटाखों की बिक्री वैध अनुज्ञप्ति के आधार पर निर्धारित स्थान पर ही की जाए।
2. प्रत्येक दुकान में अग्निशमन यंत्र एवं अन्य आवश्यक अग्नि सुरक्षा उपकरण उपलब्ध रखें।
3. पटाखा दुकानों में धूम्रपान एवं किसी भी प्रकार की खुली आग का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रखें।
4. विद्युत तारों एवं उपकरणों की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना न रहे।
5. पटाखों का भंडारण निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुरक्षित तरीके से करें।
6. दुकानों के आसपास पर्याप्त खाली जगह रखें, ताकि आपातकालीन स्थिति में बचाव कार्