गया जिला के वजीरगंज स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, वजीरगंज शाखा द्वारा आज दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यालय माउंट आबू, राजस्थान से पधारे ब्रह्मा कुमार रामश्लोक भाई जी उपस्थित हुए। 80 वर्षीय ब्रह्मा कुमार रामश्लोक भाई जी विगत 55 वर्षों से ईश्वरीय विश्वविद्यालय के माध्यम से मानव को जगाने का कार्य कर रहे हैं और कई देशों में ईश्वरीय ज्ञान का प्रचार-प्रसार कर चुके हैं।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि परमपिता परमात्मा शिव भगवान फिर से विश्व में श्री नारायण, श्री लक्ष्मी-नारायण का राज्य स्थापन कर रहे हैं। राजयोग सीखकर मानव को देव बनाया जा रहा है। जिससे 100 प्रतिशत सुख, शांति और पवित्रता होगी।
इस अवसर पर काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित हुए। मुख्य रूप से अजय कुमार सिंह, कृष्ण शरण शाही , उपेंद्र नाथ कौशल , बबीता बहन, ब्रह्मकुमारी मालती बहन, ब्रह्मकुमारी रेखा बहन, ब्रह्मकुमारी मनी बहन सहित बड़ी संख्या में भाई-बहन शामिल हुए।
अंत में दीपक जलाकर दीपावली उत्सव मनाया और नशामुक्ति का शपथ दिलाया।