Wednesday, 04 November 2026 | 11:29 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: राजेपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खेलते दबोचा आरोपी

थाना राजेपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03.11.2026 को गश्त व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त को ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए 01 अदद मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है।
Share:
फर्रुखाबाद: राजेपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खेलते दबोचा आरोपी
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24): 

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में राजेपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले एक शातिर युवक को धर दबोचा है।

​घटना का संक्षिप्त विवरण:

दिनांक 03.11.2026 को थाना राजेपुर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए पकड़ा। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुशील कुमार पुत्र श्री महाराम (निवासी: ग्राम सीढ़ेचकरपुर, थाना राजेपुर, जनपद फतेहगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 सैमसंग एंड्रॉइड मोबाइल तथा ऑनलाइन सट्टा से संबंधित स्क्रीनशॉट की प्रति बरामद की है।

​बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना राजepur पर मु०अ०सं० 207/26 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

​बरामदगी का विवरण:

  1. ​01 सैमसंग एंड्रॉइड मोबाइल फोन
  2. ऑनलाइन सट्टा से संबंधित स्क्रीनशॉट की प्रतियां

​अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

  • ​मु०अ०सं० 207/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867, थाना राजेपुर, जनपद फतेहगढ़