गोला गोकर्णनाथ: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में वांछित/वारण्टी व अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) महोदय के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी महोदय गोला के कुशल मार्ग दर्शन में प्रभारी निरीक्षक हैदराबाद के नेतृत्व में थाना हैदराबाद पुलिस टीम द्वारा दिनांक 31.10.26 की रात्रि में ग्राम देउवापुर वादी विजय पाल स्वर्गीय राम रतन कश्यप देवापुर के घर से नकबजनी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०सं० 304/2026 धारा 305(a) / 331 (4) / 317 (2) BNS में मंगलवार को सर्विलांस सेल के सहयोग से सफल अनावरण करते हुए शानू सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी ग्राम सबलपुर थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत एवं गूदम देवी पत्नी जबाहर निवासी ग्राम देउवापुर थाना हैदराबाद जनपद खीरी को चोरी किये गये माल एक अदद झुलनी पीली धातु, एक पैन्डल पीली धातु, दो ओम लाकेट पीली धातु, एक जोडी कंगन छोटे सफेद धातु, एक करधनी सफेद धातु, एक जोडी मोटी पायल सफेद धातु, दो जोडी पायल छोटी सफेद धातु व 700 रुपए सहित एक अदद मोबाइल एण्ड्राइड के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा० न्यायालय खीरी के समक्ष भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 संदीप यादव सिह, उ0नि0 उदयवीर यादव, हे0का0 राजू वर्मा, म0का0 आरती थाना हैदराबाद जनपद खीरी मौजूद रहे।