फर्रुखाबाद (द दस्तक 24):
जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। दिनांक 17.11.2026 को जारी आदेशों के माध्यम से कुल 11 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई तैनाती दी गई है।
स्थानांतरित किए गए उपनिरीक्षकों की संपूर्ण सूची:
- उ०नि० श्री दीपक कुमार (PNO: 192262532) को प्र०चौ० आवास विकास, थाना कादरीगेट से स्थानांतरित कर प्र०चौ० अमृतपुर, थाना अमृतपुर भेजा गया है।
- उ०नि० श्री जितेन्द्र कुमार (PNO: 192262574) को प्र०चौ० सेन्ट्रल जेल, कोतवाली फतेहगढ़ से थाना राजेपुर में नई तैनाती दी गई है।
- उ०नि० श्री लक्षिमन सिंह (PNO: 192262646) को प्र०चौ० नीब करौरी, थाना मोहम्मदाबाद से हटाकर प्र०चौ० तिकोना, थाना फर्रूखाबाद बनाया गया है।
- उ०नि० श्री राहुल सिंह (PNO: 192262675) को प्र०चौ० अमृतपुर, थाना अमृतपुर से कोतवाली फर्रूखाबाद स्थानांतरित किया गया है।
- उ०नि० श्री रामकेश (PNO: 152261087) को प्र०चौ० मेडिकल, थाना मऊदरवाजा से चुनाव सेल भेजा गया है।
- उ०नि० श्री शिवकुमार (PNO: 192262688) को प्र०चौ० कुआँखेड़ा, थाना कायमगंज से स्थानांतरित कर प्र०चौ० आवास विकास, थाना कादरीगेट की जिम्मेदारी दी गई है।
- उ०नि० श्री सुबोध यादव (PNO: 192262590) को थाना साइबर क्राइम से थाना कायमगंज भेजा गया है।
- उ०नि० श्री विमल कुमार (PNO: 192262587) को थाना कादरीगेट से स्थानांतरित कर थाना कायमगंज में तैनात किया गया है।
- उ०नि० श्री शाकिर अली (PNO: 940910139) को प्र०चौ० तिकोना, को० फर्रूखाबाद से को० फर्रूखाबाद भेजा गया है।
- उ०नि० श्री अभिषेक शुक्ला (PNO: 132460677) को पुलिस लाइन से प्रभारी यू०पी०-112 नियुक्त किया गया है।
- उ०नि० श्री अरुण कुमार (PNO: 181243354) को प्र०चौ० संकिसा, थाना मेरापुर से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।