Monday, 26 October 2026 | 6:31 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: संकिसा में आयोजित बौद्ध महोत्सव की व्यवस्थाएं परखने पहुंचे डीएम और एसपी, शांति व सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

मेरापुर क्षेत्रांतर्गत ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल संकिसा में आयोजित हो रहे "बौद्ध महोत्सव संकिसा" में सुरक्षा और सुगम व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा आयोजन स्थल का भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Share:
फर्रुखाबाद: संकिसा में आयोजित बौद्ध महोत्सव की व्यवस्थाएं परखने पहुंचे डीएम और एसपी, शांति व सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
'संकिसा बौद्ध महोत्सव' जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24): 

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन,  पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद फतेहगढ़ में आयोजित होने वाले प्रमुख धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कानून-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

​इसी क्रम में थाना मेरापुर क्षेत्रांतर्गत प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक स्थल संकिसा में आयोजित हो रहे "बौद्ध महोत्सव संकिसा" की सुरक्षा व प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।

​स्थल निरीक्षण एवं अधिकारियों को निर्देश:

वरिष्ठ अधिकारियों ने बौद्ध महोत्सव स्थल पर पहुंचकर चल रही गतिविधियों, श्रद्धालुओं के आवागमन, पार्किंग, ट्रैफिक मैनेजमेंट और सुरक्षा प्रबंधों की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारियों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए:

  • ​सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था: महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम रखे जाएं तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए।
  • ​भीड़ व यातायात प्रबंधन: कार्यक्रम स्थल और आसपास के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु पुलिस कर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए।
  • ​सांप्रदायिक सौहार्द: क्षेत्र में शांति व शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने हेतु स्थानीय पुलिस को निरंतर गश्त करने और सर्विलांस के माध्यम से निगरानी रखने को कहा गया।

​प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि महोत्सव को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।