Saturday, 10 October 2026 | 3:58 AM
भारत

कांग्रेस ने अघोषित आपातकाल लगाने का लगाया आरोप

गया, 9 अक्टूबर। कांग्रेस ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि कॉंग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों, छात्र, युवा, किसान महिलाएं एवं आमजनों का लगातार सम्पूर्ण देश में चल रहे विरोध-प्रदर्शन से घबराई मोदी सरकार ने देश की राजधानी दिल्ली से लेकर देशभर के सभी राज्य मुख्यालय, जिला _ प्रखंड मुख्यालयों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी, गिरफ्तारी की मांग करने वालों पर लाठियां,गोली, पानी की बौछार, गिरफ्तारियां, डिटेन करने के बाद अब सत्याग्रह, आंदोलन , सभा, प्रदर्शन करने की अनुमती नहीं देने, ट्रेन, मेट्रो, सड़क, हवाई जहाजों को भी बंद कर अघोषित आपातकाल लगाने का काम कर रही हैं।
Share:
कांग्रेस ने अघोषित आपातकाल लगाने का लगाया आरोप
Read in your preferred language.

गया से द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा 
गया, 9 अक्टूबर। कांग्रेस ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि   कॉंग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों, छात्र, युवा, किसान   महिलाएं एवं आमजनों का लगातार सम्पूर्ण देश में चल रहे विरोध-प्रदर्शन से घबराई मोदी सरकार ने देश की राजधानी दिल्ली से लेकर  देशभर के सभी राज्य मुख्यालय, जिला _ प्रखंड मुख्यालयों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी, गिरफ्तारी की मांग करने वालों पर लाठियां,गोली,  पानी की बौछार, गिरफ्तारियां,  डिटेन करने के बाद अब सत्याग्रह, आंदोलन , सभा,  प्रदर्शन करने की अनुमती नहीं देने, ट्रेन,  मेट्रो, सड़क, हवाई जहाजों को भी बंद कर अघोषित आपातकाल लगाने का काम कर रही हैं। 
     बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान  अली, जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, विपिन बिहारी सिन्हा, दामोदर गोस्वामी, धर्मेंद्र कुमार निराला,  सुनील कुमार पासवान, इंदल पासवान, शिव कुमार चौरसिया, आदि ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, पर जिस प्रकार दिल्ली पुलिस द्वारा बर्बरता की गई, दर्जनों कॉंग्रेस एवं विरोधी दल के नेताओं को गंभीर चोट आई, सैकड़ों सांसद की गिरफ्तार कर डिटेन करने लोकतंत्र के इतिहास में काला दिन के रूप में याद किया गया तथा हमेशा याद  किया जाएगा। 
     नेताओं ने कहा देशभर में आमजन देश  बचाओ,  वोट बचाओ,  लोकतंत्र बचाओ के नारों को बुलंद करते हुए आंदोलित है,  छात्र- युवा के सब्र का ज्वालामुखी फ़ट चुका है, मोदी  सरकार इतनी आंदोलन से डर गई है कि देश का लाइफ लाइन सड़क,रेल, वायु तीनों मार्गों को बंद कर आखिर जनता में क्या संदेश देना चाहती है?
       नेताओं ने कहा की देश में ज्ञानेश की गिरफ्तारी, शिक्षा महंगाइ,पेपर  लीक, अनुसूचित जाति जनजाति की विभिन्न समस्याओं, महिलाओं के अधिकार एवं सुरक्षा, आदि को देश के आम जनों की आवाज राहुल गांधी ने एक साझा मंच सत्याग्रह बना कर एकजुट करने का बेहतर प्रयास किए हैं। 
        नेताओं ने कहा कि हर जोर  जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है कि आवाज को बुलंद कर मुख्य  चुनाव आयुक्त के बर्खास्तगी,  मुकदमा और गिरफ्तारी होने  तक आंदोलन  जारी  रहेगा। 
    एक अन्य समाचार के अनुसार शोषित समाज दल के जिलाध्यक्ष शिशुपाल कुमार कुशवाहा ने कहा है कि मोदी सरकार  बर्बरतापूर्वक आंदोलन को कुचलने में लगी है।मोदी सरकार से पूरा देश त्रस्त है। उससे आंदोलन और उग्र होगा।बेहतर है ज्ञानेश कुमार से जल्दी इस्तीफा करा दे और साथ में मोदी सरकार भी इस्तीफा दे दे।