Saturday, 10 October 2026 | 4:41 AM
भारत

वजीरगंज में शांति समिति की बैठक संपन्न

Share:
वजीरगंज में शांति समिति की बैठक संपन्न
वजीरगंज में शांति समिति की बैठक संपन्न
Read in your preferred language.
दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

गया से द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा 
गया, 9 अक्टूबर।
वजीरगंज प्रखंड के क्षेत्राधीन आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा समारोह को लेकर गुरुवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता अंचल अधिकारी प्रकाश कुमार ने की। 
बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह ने सभी आयोजन समितियों को सुझाव दिया कि पूजा पंडालों एवं उसके आस पास के क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं अग्नि सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करें। वहीं थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने सभी आयोजकों को निश्चित रूप से लाइसेंस प्राप्त करने एवं स्वयंसेवक पहचान पत्र जारी करने के साथ सुरक्षा संबंधी अन्य कई बिंदुओं पर आवश्यक सुझाव दिया। बैठक में रामाश्रय प्रसाद सिंह, महेश कुमार, अर्जुन प्रसाद, बिनय सिंह, मनीष कुमार, शम्भु शरण शर्मा, रामाशंकर यादव सहित दर्जनों प्रबुद्ध लोग शामिल थे।