द दस्तक 24, शेरघाटी (गया) : शहर के सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थल पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने गुरुवार को अभियान चलाया। कार्यपालक पदाधिकारी प्रियदर्शनी के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम ने शेरघाटी ओवरब्रिज के नीचे बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान सड़क और सार्वजनिक जगह पर बनाए गए अस्थायी ढांचे तथा कब्जे को हटाया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नगर परिषद की मुख्य पार्षद गीता देवी, उपमुख्य पार्षद तारकेश्वर चौधरी उर्फ भोला चौधरी और कार्यपालक पदाधिकारी रिचा प्रियदर्शिनी की मौजूदगी में की गई। नगर परिषद की टीम के पहुंचते ही आसपास के लोगों और दुकानदारों में हलचल मच गई। अभियान के दौरान स्वेच्छा से नहीं हटने वालों के खिलाफ बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाया गया और स्थल को खाली कराया गया। उल्लेखनीय हो कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सार्वजनिक जगहों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है। ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण के कारण आवागमन में परेशानी होने के साथ-साथ प्रतिदिन जाम की स्थिति भी बनती है। इसे देखते हुए नगर परिषद ने कार्रवाई की।
मुख्य पार्षद गीता देवी ने कहा कि शहर को व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर परिषद की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। सार्वजनिक सड़क और सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, उपमुख्य पार्षद तारकेश्वर चौधरी ने कहा कि शहरवासियों को आवागमन में परेशानी नहीं हो, इसके लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी है।
भारत
गया: शेरघाटी में चला नगर परिषद का बुलडोजर, ओवरब्रिज के नीचे से हटाया गया अतिक्रमण
Read in your preferred language.