जौनपुर :एन0आई0सी0 द्वारा उपलब्ध करायी गयी संदेहास्पद/त्रुटिपूर्ण डाटा का वास्तविक डाटा के आधार पर सत्यापन और त्रुटिरहित किए जाने हेतु समयावधि, 17 सितम्बर, 2026 से 04 नवम्बर, 2026 तक, एन0आई0सी0 द्वारा पुनः स्क्रूटनी,10 अक्टूबर, 2026 से 06 नवम्बर, 2026 तक,संदेहास्पद डाटा पर वास्तविक सत्यापन के आधार पर त्रूटिरहित डाटा के विषय में जनपदीय स्तरीय समिति कि संस्तुति एवं निर्णय के क्रम में इस प्रकार विनिश्रत किये गए पात्र डाटा को विभागीय अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर से लॉक किया जाने की समयावधि 16 अक्टूबर, 2026 से 12 नवम्बर, 2026 तक सन्देहास्पद डाटा पर वास्तविक सत्यापन के उपरांत जनपद स्तरीय समिति कि संस्तुति एवं निर्णय के क्रम में लॉक डाटा के विषयगत मांग सृजन 21 अक्टूबर, 2026 से 16 नवम्बर, 2026 तकधनराशि का अंतरण 25 अक्टूबर, 2026 से 20 नवम्बर, 2026 तक निर्धारित की गयी है।
पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर कक्षा (9-12) के छात्र/छात्राआेंं के नवीन कक्षा (9 व 11) हेतु आनलाइन आवेदन व अन्य प्रक्रिया - नवीन छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन/आनलाइन आवेदन करना 11 अगस्त 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक छात्रों द्वारा फाइनल प्रिन्ट निकालना 19 अक्टूबर 2026 तक, हार्ड कापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों महित विद्यालय में जमा किया जाना,12 अगस्त 2026 से 22 अक्टूबर 2026 तक, विद्यालय द्वारा आवेदन पत्र को आनलाइन सत्यापित वं अग्रसारित करना 13 अगस्त 2026 से 26 अक्टूबर 2026 तक,जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन करना, सम्बन्धित जिला विद्यालय निरीक्षक (कक्षा 9-12 हेतु) द्वारा वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या आदि की प्रमाणिकता को आनलाइन सत्यापित करने की समयावधि 16 अक्टूबर 2026 से 05 नवम्बर 2026 तक,एन० आई० सी० द्वारा स्क्रूटनी 06 नवम्बर 2026 से 15 नवम्बर 2026 तक, सन्देहास्पद डाटा को कारणों सहित एन०आई०सी० द्वारा प्रदर्शित किया जाने की समयावधि 16 नवम्बर 2028 से 20 नवम्बर 2026 तक, सन्देहास्पद डाटा का बास्तविक अभिलेखीय साक्ष्य से मिलान और सत्यापन , विलम्यतम 14 दिसम्बर 2026 तक,एन०आई०सी० द्वारा पुनः स्क्रूटनी 15 दिसम्बर 2026 से 21 दिसम्बर 2026 तक, जनपदीय समिति द्वारा शुद्ध एवं सस्पेक्ट डाटा लॉक करने की समयावधि 16 नवम्बर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक, मांग सृजन 16 जनवरी 2027 से 24 जनवरी 2027 तक धनराशि का अन्तरण 25 जनवरी 2027 से 31 जनवरी 2027 तक निर्धारित की गयी है।
उत्तर प्रदेश
जौनपुर :एन0आई0सी0 द्वारा स्क्रुटनी में पाए गए संदेहास्पद/त्रुटिपूर्ण डाटा हेतु कार्यवाही
Read in your preferred language.