Friday, 09 October 2026 | 4:29 AM
भारत

गया: शेरघाटी में जेपी नारायण की 47वीं पुण्यतिथि मनाई गई, प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

Share:
गया: शेरघाटी में जेपी नारायण की 47वीं पुण्यतिथि मनाई गई, प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
Read in your preferred language.
द दस्तक 24 , शेरघाटी (गया) :
 शहर के जेपी चौक स्थित जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उन्हें 47 वीं पुण्यतिथि पर स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मौजूद साहित्यकार व पत्रकार अजय श्रीवास्तव ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों और उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया। उन्होंने नारायण के जीवन और उनके संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वोे देश में लोकतंत्र की मजबूती और सामाजिक बदलाव के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार आज भी समाज और युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। जेपी ने हमेशा अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई तथा आम लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जयप्रकाश नारायण का जीवन त्याग, संघर्ष और जनसेवा का प्रतीक रहा है। उन्होंने देश की राजनीति को नई दिशा देने के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण आंदोलन का नेतृत्व किया। उनकी पुण्यतिथि पर उनके बताए रास्ते और विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में  अमृत अग्रवाल महमूद आलम, आबिद इमाम, सुरेंद्र ठाकुर, परमानंद मनी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। सभी ने जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को याद किया।