ताखा : मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम श्री विद्यालय समथर की कक्षा 7 की छात्रा दुर्गा को एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया।उन्होंने दो विद्यालयों का निरीक्षण किया।एमडीएम और शिक्षा की गुणवत्ता को परखा।शौचालय की नियमित साफ सफाई कराने के निर्देश दिये।ताखा के खंड शिक्षा अधिकारी अनुपम शुक्ला ने छात्रा को एक दिन के लिए अपने पद पर आसीन किया। बीईओ ने नए बीईओ का बुके देकर स्वागत किया और एक स्मृति चिह्न भेंट किया। नए खंड शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय मामन एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मामन का निरीक्षण किया।प्राथमिक विद्यालय मामन में निरीक्षण के दौरान एक दिन की प्रधानाध्यापिका मनीषा से नवीन नामांकन की जानकारी ली और कक्षाओं में जाकर प्रत्येक बच्चों से गणित के सवाल पूछे।उच्च प्राथमिक विद्यालय मामन में एक दिन की प्रधानाध्यापिका दीक्षा ने बीईओ को स्मार्ट क्लास दिखाया।87 के सापेक्ष 83 छात्र छात्राएं उपस्थित मिले।बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे सही उत्तर सुनकर उनको पुरस्कृत किया।वही पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय समथर में एक दिन के लिए कक्षा 8 की छात्रा गुंजन को प्रधानाध्यापक के दायित्वों को सौंपा गया।प्रधानाध्यापक अनिल दुबे ने नए प्रधानाध्यापक का माला पहनाकर स्वागत किया।कंपोजिट विद्यालय बकौली में कक्षा 8 की छात्रा प्रतिज्ञा को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी दी गई।विशाल,सरस्वती,पल्लवी,मोहिनी,ऋषि,वैशाली, अनुष्का व सृष्टि को कक्षा अध्यापक की जिम्मेदारी दी गई।
उत्तर प्रदेश
इटावा : बीईओ ने किया निरीक्षण एमडीएम व शिक्षा की गुणवत्ता को परखा
ताखा : मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम श्री विद्यालय समथर की कक्षा 7 की छात्रा दुर्गा को एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया।उन्होंने दो विद्यालयों का निरीक्षण किया।एमडीएम और शिक्षा की
इटावा : बीईओ ने किया निरीक्षण एमडीएम व शिक्षा की गुणवत्ता को परखा
Read in your preferred language.