Wednesday, 14 October 2026 | 4:00 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:RML जिला अस्पताल में 17 मरीजों के सफल ऑपरेशन, सभी को निःशुल्क चिकित्सा सेवा

फर्रुखाबाद के RML जिला अस्पताल में 13 अक्टूबर 2026 को कुल 17 मरीजों के ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए। सभी लाभार्थियों को पूर्णतः निःशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई गई। मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं मानसिक-आध्यात्मिक संबल के लिए श्रीरामचरितमानस का वितरण भी किया गया।
Share:
फर्रुखाबाद:RML जिला अस्पताल में 17 मरीजों के सफल ऑपरेशन, सभी को निःशुल्क चिकित्सा सेवा
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद(द दस्तक 24): 13 अक्टूबर 2026 डॉ राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल, फर्रुखाबाद में मंगलवार को मरीजों के लिए चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया गया। अस्पताल में कुल 17 मरीजों के ऑपरेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए।

सभी लाभार्थियों को पूर्णतः निःशुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान की गई। ऑपरेशन के उपरांत मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनके मानसिक एवं आध्यात्मिक संबल के उद्देश्य से श्रीरामचरितमानस का वितरण भी किया गया।

अस्पताल प्रशासन एवं चिकित्सा टीम की ओर से सभी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। इस अवसर पर CMS सर एवं समस्त टीम तथा मेजर डॉ. रोहित तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

निःशुल्क उपचार और मानवीय संवेदनाओं से जुड़े इस प्रयास की मरीजों एवं उनके परिजनों ने सराहना की।

430984