Friday, 25 September 2026 | 10:48 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज :-राजकीय बीज भण्डार सें बीज प्राप्त करने हेतू ऑनलान बुकिंग

Share:
कासगंज :-राजकीय बीज भण्डार सें बीज प्राप्त करने हेतू ऑनलान बुकिंग
Read in your preferred language.
कासगंज :-द दस्तक 24 

*रबी 2026-27 में राजकीय बीज भण्डार से अनुदान पर बीज प्राप्त करने हेतु किसान कराएं ऑनलाइन बुकिंग*

कासगंज। रबी 2026-27 में जनपद के विकास खण्ड स्तरीय राजकीय कृषि बीज भण्डारों से अनुदान पर बीज प्राप्त करने के लिए किसानों के लिए ऑनलाइन बुकिंग का अवसर उपलब्ध कराया गया है। योजना के अंतर्गत तिलहनी (तोरिया/राई/सरसों) एवं दलहनी (चना व मटर) फसलों के बीज मिनीकिट कृषकों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त गेहूं, चना, मटर, मसूर एवं सरसों का प्रमाणित बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला कृषि अधिकारी, कासगंज ने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक कृषकों को कृषि विभाग के ‘कृषि दर्शन’ पोर्टल (agridarshan.up.gov.in) पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन बुकिंग/आवेदन करना होगा।
बुकिंग की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। दलहनी एवं तिलहनी फसलों तथा गेहूं एवं जौ के लिए बुकिंग 10 जुलाई 2026 से प्रारम्भ की गई है।
किसानों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
एक कृषक केवल एक ही तिलहनी (तोरिया/राई/सरसों) अथवा एक ही दलहनी (चना/मटर) फसल का बीज मिनीकिट प्राप्त कर सकेगा।
केवल कृषि विभाग में पंजीकृत कृषक ही मिनीकिट हेतु आवेदन कर सकेंगे।
निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
चयनित लाभार्थियों को पीओएस मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि बीज भण्डार से निःशुल्क तिलहनी/दलहनी बीज मिनीकिट एवं बीज का वितरण किया जाएगा।
जिला कृषि अधिकारी ने जनपद के समस्त कृषकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन बुकिंग/आवेदन अवश्य करें और योजना का लाभ उठाएं।