फर्रूखाबाद (द दस्तक 24):
फतेहगढ़ पुलिस की सजगता, मानवीय तत्परता और त्वरित कार्यशैली के चलते एक महिला की जीवन रक्षा संभव हो सकी है। थाना कादरीगेट क्षेत्र अंतर्गत पांचाल घाट पर पुलिस बल की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
घटना का विवरण:
दिनांक 28.10.2026 को समय लगभग रात्रि 21:30 बजे एक महिला ने अनपेक्षित परिस्थितियों के चलते पांचाल घाट पर गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात पांचाल घाट चौकी पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
सकुशल बचाव व परिजनों के सुपुर्दगी:
पुलिस व गोताखोरों के संयुक्त प्रयास से डूब रही महिला को समय रहते नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके पश्चात पुलिस द्वारा तत्काल महिला के परिजनों से संपर्क कर उन्हें चौकी पांचाल घाट (थाना कादरीगेट) बुलाया गया। आवश्यक काउंसिलिंग व वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत महिला को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
फतेहगढ़ पुलिस की इस त्वरित प्रतिक्रिया, संवेदनशीलता और जीवन रक्षक कदम की परिजनों तथा स्थानीय आमजनमानस द्वारा प्रशंसा की जा रही है।