Thursday, 29 October 2026 | 11:47 AM
भारत

गया:शहीद जगदेव प्रसाद की भभू शांति देवी का निधन, गया में अर्जक पद्धति से हुआ दाह संस्कार

Share:
गया:शहीद जगदेव प्रसाद की  भभू शांति देवी का निधन, गया में अर्जक पद्धति से हुआ दाह संस्कार
एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देते हुए।
शोषित समाज दल के संस्थापक महामंत्री और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री जगदेव प्रसाद के छोटे भाई यशकाई बीरेंद्र प्रसाद की 90 वर्षीया पत्नी शांति देवी का आज सुबह उनके गया के दण्डीबाग स्थित आवास पर निधन हो गया। अपने पीछे तीन पुत्र एक पुत्री समेत ढेर सारे नाती पोते को छोड़ कर चली गई। 
उनका आज शाम गया के विष्णुपद स्थित शमसान घाट पर अंतिम दाह संस्कार कर दिया गया। इस अवसर पर उनके पुत्र 
अभय राज, अंबिका प्रकाश, विद्या विवेक, पुत्री निकुंज नीलिमा, पोता अभ्युदय राज, अभिषेक राज, सम्यक सम्राट, अथर्व,  के अलावा अर्जक संघ सांस्कृतिक समिति के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र पथिक, गुरुआ विधायक डॉ उपेन्द्र प्रसाद,शोषित समाज दल के जिलाध्यक्ष शिशुपाल कुमार,राजबल्लभ सिंह, युवक संघ के विष्णुदेव प्रसाद, रामदास प्रसाद,  जदयू नेता दादेल, समेत दर्जनों सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए। सभी ने दाह संस्कार के समय एक मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके पूर्व शवयात्रा में शांति देवी अमर रहे, जन्मना मरना सत्य है का नारा लगाया गया।।