Saturday, 21 November 2026 | 2:31 AM
भारत

गया: चार किलो गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Share:
गया: चार किलो गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार


गया जिला के  बुनियादगंज थाना की पुलिस ने कल चार किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम हुलास गंज थाना का पुरुषोत्तम बताया जाता है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार थानाध्यक्ष बुनियादगंज  द्वारा ग्राम सादीपुर के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी, तभी वाहन जाँच के क्रम में मोटरसाईकिल सवार एक व्यक्ति पुलिस को देखकर मोटरसाईकिल घुमाकर भागने का प्रयास किया। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से मोटरसाईकिल सहित पकड़ लिया गया।

पकड़ाए व्यक्ति से नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम पता *पुरुषोत्तम कुमार, पे0 मुकेश शर्मा, सा0 केवला, थाना हुलासगंज, जिला जहानाबाद* बताया।

तत्पश्चात पकड़ाए व्यक्ति एवं बरामद मोटरसाईकिल में लटकाये बैग का विधिवत तलाशी लिया गया तो तलाशी के क्रम में मोटरसाईकिल में लटकाये बैग से कुल-*4.150 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा)* एवं *01 मोबाईल फोन* बरामद हुआ।

पकड़ाए अभियुक्त से अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के संबंध में पूछताछ करने पर कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया एवं इस संबंध में कोई वैध कागजात नहीं प्रस्तुत किया गया।



अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।