Saturday, 03 October 2026 | 8:27 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:गांधी जयंती पर सांसद मुकेश राजपूत और सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने दिया सेवा, संवेदना और स्वच्छता का संदेश

फर्रुखाबाद में गांधी जयंती पर स्वास्थ्य विभाग ने सेवा, संवेदना और स्वच्छता का संदेश दिया। सांसद मुकेश राजपूत और सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने पांचाल घाट स्थित कुष्ठ आश्रम में 10 कुष्ठ रोगियों को फल-मिठाई वितरित की। वहीं 20 टीबी मरीजों को पोषण पोटली देकर पौष्टिक आहार और नियमित उपचार के लिए प्रेरित किया गया।
Share:
फर्रुखाबाद:गांधी जयंती पर सांसद मुकेश राजपूत और सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने दिया सेवा, संवेदना और स्वच्छता का संदेश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 02 अक्टूबर 2026 गांधी जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेवा, संवेदना, स्वच्छता और जनस्वास्थ्य का संदेश दिया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय एवं सांसद मुकेश राजपूत ने पांचाल घाट स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर चिन्हित 10 कुष्ठ रोगियों को फल एवं मिठाई वितरित की। रोगियों के परिवार के सदस्यों को भी फल वितरित किए गए।

इस पहल के माध्यम से कुष्ठ रोगियों के प्रति समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और सम्मान की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

इसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया गया। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के जीवन, विचारों एवं आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान जिला क्षय रोग विभाग द्वारा चिन्हित 20 टीबी मरीजों को सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष एवं मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा पोषण पोटली वितरित की गई। मरीजों को उपचार के साथ पौष्टिक आहार लेने, नियमित रूप से दवा का सेवन करने तथा बीमारी से मजबूती से लड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए मरीजों को समय से उपचार, पौष्टिक आहार तथा परिवार और समाज का सहयोग मिलना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ घर, आसपास के क्षेत्र और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने का आह्वान किया।

सांसद मुकेश राजपूत ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए सेवा और स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक कटारिया, डॉ. आरसी माथुर, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह, उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुनय कुटार, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. परीक्षित सफीर, मलेरिया निरीक्षक नरजीत कटियार, दीपांशु यादव सहित जिला क्षय रोग कार्यालय एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।